आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो 9 दिसंबर 2023 को होने वाला है इसकी सफलता हेतु न्यायिक पदाधिकारी की मीटिंग देव राज,मुख्य न्याय पदाधिकारी सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के प्रकोष्ठ में संपन्न हुआ जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु रूपरेखा तय की गई सभी न्यायिक पदाधिकारी ने अपने-अपने कोर्ट के सुलानिया वादों की सूची उपलब्ध करवाई l अब तक लगभग 9000 नोटिस जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा तैयार की गई है इस मीटिंग मे सुनील कुमार सिंह, सब जज प्रथम, देवेश कुमार, सब जज रामचंद्र प्रसाद, रंजना दुबे, शुभम त्रिपाठी नेहा त्रिपाठी इत्यादि न्याय पदाधिकारी उपस्थित थेl संध्याकालीन सभी थानों के थाना अध्यक्षों के साथ भी मुख्य न्यायाधीश पदाधिकारी सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर द्वारा मीटिंग करवाई गई जिसमें उन्होंने आदेश दिया कि सभी थानों की चौकीदारों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु समय पर नोटिस पहुंचाया जाए lउन्होंने थाना अध्यक्षों से अपनी-अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु सहयोग मांगा