Mon. Apr 20th, 2026

व्यवहार न्यायालय, बक्सर में 09 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के लिए तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। न्यायालय के अगले कार्य सप्ताह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री आनंद नंदन सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बक्सर ने शनिवार को सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ तीसरी बार एक समीक्षा बैठक की। बैठकों का दौर निरंतर लोक अदालत की तैयारी को लेकर लगातार चलती आ रही है। इसी क्रम में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज एक समीक्षा बैठक माननीय के प्रकोष्ठ में संपन्न हुई। इस क्रम में जिला जज आनंद नंदन सिंह ने न्यायिक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि न्यायिक पदाधिकारी को अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलह योग्य वादों को शत प्रतिशत चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने के काम में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया जाए। जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारी को पक्षकारों के साथ प्री सिटिंग बैठक करने को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि न्यायिक पदाधिकारी पक्षकारों के साथ प्री सिटिंग बैठक करने का विशेष कार्य करें। उन्होंने कहा की इस बैठक से पक्षकारों का भ्रम दूर होगा और यह मानसिक रूप से राजी खुशी से वाद को सुलह करने के लिए तैयार होंगे। जिला जज ने आगामी 9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में एक बार फिर वैवाहिक वाद तथा एनआई एक्ट से संबंधित वादों के निष्पादन को उच्च प्राथमिकता दिए जाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी न्यायाधीशों से कहा कि वर्ष की तीसरी लोक अदालत में हम लोगों का लक्ष्य जिले में लगभग 2000 मुकदमों का सुलह के आधार पर निपटारा करवाने का लक्ष्य रखना है। बैठक में सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!