Tue. Apr 21st, 2026

हरियाणा के मेवात जिले के नूहू में निर्दोष कावड़ यात्रा कर रहे निर्दोषों पर सुनियोजित तरीके से हमला करने के विरोध में बजरंग दल जिला इकाई द्वारा जेल मोड़ चरित्रवन में इस्लामिक जिहादियों का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बजरंग दल संयोजक मलिकार्जुन राय ने की ।इस मौके पर बोलते हुए श्री राय ने कहा कि हरियाणा के मेवात जिले स्थित नूहूं का शिव मंदिर महाभारत काल के पांडव के समय का है , जहां प्रत्येक वर्ष सावन के सोमवारी को हिंदू धर्मावलंबी भगवान शिव का कावड़ यात्रा कर जलाभिषेक करते हैं । यह जिहादियों को पसंद नहीं आ रहा है ।जेहादी सुनियोजित तरीके से पहाड़ों पर चारों और योजना बनाकर कांवरियों पर पहले पत्थर बरसाए फिर अंधाधुंध गोली चलाई। जिससे होमगार्ड के सिपाही सहित पांच लोगों की अभी तक मृत्यु हो गई है और दर्जनों कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं ।इसे हम लोगों को रोकना होगा। इसके लिए उन्होंने हिंदू धर्मावलंबियों को आह्वान करते हुए कहा कि जब तक हिंदू एक नहीं होंगे तब तक ऐसी अनेकों घटनाएं घटती रहेगी। हम लोगों को जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी हिंदू को एक होना होगा तथा डटकर इसका मुकाबला करना होगा । जब तक हिंदू एक नहीं होंगे तब तब देश की अखंडता भी खतरे में पड़ती रहेगी । वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री सिद्धनाथ मिश्र ने कहा कि कभी कारसेवकों को ट्रेन में जला दिया जाता है, कभी नूहू में कावड़ यात्रा करते समय पत्थर तथा गोलियां बरसाई जा रही है। इसके लिए हम हिंदू को संगठित होना पड़ेगा। हिंदू जब संगठित हो गए तभी समर्थ राष्ट्र होगा। जब जब हिंदू कमजोर हुए हैं राष्ट्र का हिस्सा कटता जाता है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री संजय राय प्रदेश सह सत्संग प्रमुख कन्हैया जी पाठक मंत्री ईश्वर दयाल जी प्रचार प्रसार प्रमुख संतोष कुमार ओझा उमा शंकर पांडे विवेकानंद तिवारी मदन दुबे प्रिंस तिवारी अभिषेक कुमार पंकज कुमार सुमित मिश्रा शिव कुमार राय प्रतीक राय आदित्य ओझा अमोद कुमार रजनीश राय राजवर्धन आलोक देशपांडे आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!