
आज दिनांक 16 जुलाई 2023 को कायस्थ परिवार के संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थ परिवार का जिला कार्यालय का उद्घाटन माननीय प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के द्वारा फीता काटकर किया गया जिसमें कायस्थपरिवार के उपस्थित सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से जिला कमिटी का गठन किया गया जिसमें सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष अशोक लाल को कार्यकारिणी अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव को महासचिव राजेश कुमार सिन्हा को सचिव प्रकाश कुमार लाल को कोषाध्यक्ष, वैदेही श्रीवास्तव को कार्यालय प्रभारी ,सौरभ सिन्हा को सह कार्यालय प्रभारी ,सतीश श्रीवास्तव को कार्यक्रम प्रभारी ,रजनीश श्रीवास्तव को सह कार्यक्रम प्रभारी ,विनय श्रीवास्तव को संगठन मंत्री ,रामजी प्रसाद को संरक्षण मंडल का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद पर अखौरी बृजेश कुमार सिन्हा एवं शत्रुघ्न सिन्हा को मनोनीत किया गया!