Mon. Apr 20th, 2026

शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में और बिहार सरकार की गलत शिक्षा नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जुलाई को पटना के गांधी मैदान से शांतिपूर्वक पैदल मार्च कर विधानसभा घेराव के दौरान डाकबंगला चौराहे पर शांतिपुर मार्च को निकम्मी बिहार सरकार के पोषित पुलिसिया गुंडों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोककर उनके ऊपर बर्बरता पूर्वक, निर्ममता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। साथ ही साथ प्रतिपक्ष के नेता, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं को पुलिस लाठी चार्ज में गंभीर चोटें आई हैं। भ्रष्टाचार के प्रणेता नीतीश कुमार तथा इस दमनकारी सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी बक्सर द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के नेतृत्व में आज किला मैदान रामलीला मंच से चलकर समय 3:00 बजे अपराह्न में वीर कुंवर सिंह चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं चारसिटेड उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता पार्टी का यह आन्दोलन जब तक चाचा भतीजा की सरकार को उखाड़ कर न फेंक दें तब तक अनवरत जारी रहेगा।इसी क्रम में कल दिनांक 15.07.23 को सभी प्रखंड एवं जिला मुख्यालय पर इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ 11.00 बजे पूर्वाह्न में धरना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम रंजन पटेल पूर्व विधायक प्रदेश प्रवक्ता, संजय टाइगर पूर्व विधायक, प्रदीप दुबे पूर्व प्रत्याशी, संतोष रंजन पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, राजवंश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक, रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री पूनम रविदास, इंद्रेश पाठक ,निर्भय राय। धन्नजय राय,संत सिंह श्रीमन्नारायण तिवारी, मनोज पाण्डेय, चुन्नू सिंह, इंदु देवी, रेखा देवी,शिला त्रिवेदी, राजीव रंजन सिंह,सौरभ तिवारी, साबित रोहतास्वी,बिवेक चौधरी,अशोक राम,अजय तिवारी, हिमांशु चतुर्वेदी, नवीन निश्चल चतुर्वेदी,अजय वर्मा,अमर गोंड, हिरामन पासवान, सुनील सिंह, ज्वाला सैनी,लखन मल्होत्रा, मिठाई सिंह, अमित सिंह, सुनील कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!