Mon. Apr 20th, 2026

प्रेवेशोत्सव- विशेष नामांकन अभियान रथ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
बक्सर, दिनांक 10 जुलाई 2023:- आज दिनांक 10 जुलाई 2023 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर नगर भवन से प्रेवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अभियान के माध्यम से वर्ग 8 वीं पास सभी विद्यार्थियों का नामांकन वर्ग 9 वीं में शत प्रतिशत सुनिश्चित करते हेतु छीजित बच्चों को भी विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करेंगे।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कला जत्था की दो टीम 10 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी प्रखण्डों में भ्रमण कर नामांकन हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से अभिभावकों एवं बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु जागरूक किया जाएगा।

*जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रह जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!