
चैती छठ पर्व 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु संयुक्त जिला आदेश जिला दण्डाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री दीपक बरनवाल के द्वारा जारी कर दिया गया है।*
अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, सभी अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को खतरनाक नदी घाटों/तालाबों को चिन्हित करते हुए उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए तथा उनकी बैरिकेटिंग इस प्रकार की जाए कि लोग डुबकी न लगा सकें। सभी नदी घाटों/तालाबों पर सुरक्षा बल तथा अन्य वॉयलेनटियर की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
घाटों पर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों/पारामेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति की जाए। आवश्कतानुसार एम्बुलेंस की भी तैयार हालत में उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाय।
सभी अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांर्गत चिन्हित घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोर, देसी नाव के साथ-साथ बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में उपलब्धता के आधार पर इन्फ्लैटेबल मोटरबोट आदि के साथ कर्मी की भी प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर नगर क्षेत्र में घाटों की सम्पूर्ण सफाई छठ पर्व के दो दिन पूर्व ही अंतिम रूप से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगी तथा उसके पश्चात भी आवश्कतानुसार नियमित रूप से घाटों की साफ-सफाई अनवरत जारी रहेगी। घाटों की साफ-सफाई हेतु सफाई कर्मियों का एक दल मौजूद रहेगा, जो आवश्कतानुसार त्वरित गति से साफ-सफाई करेंगे। घाटों के साथ-साथ घाटों तक पहुँचनें वाले सम्पर्क पथों एवं मुख्य पथों की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करेंगी।
लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल बक्सर एवं नगर परिषद के पास उपलब्ध सभी पानी के टैंकर के माध्यम से स्वच्छ, पेयजल की व्यवस्था सभी प्रमुख घाटों पर किये जाने का निदेश दिया गया है। उसके अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल को निर्देश दिया गया कि घाट पर पूर्व से उपलब्ध चापाकल की आवश्कतानुसार मरम्मति एवं पेयजल की गुणवता की जाँच भी सुनिश्चित करेंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि सभी महत्वपूर्ण घाटों पर अनिवार्यत नाव, नाविक एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति अपने स्तर से करेंगे तथा इसकी सूची जिला गोपनीय शाखा को एवं उनके क्षेत्रान्तर्गत सभी घाटों पर स्थापित अस्थायी नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध करायेंगे ताकि आवश्कता पड़ने पर उनसे सम्पर्क कर कार्य लिया जा सके। बक्सर शहर के गंगा नदी के घाटों पर मोटर बोटों के माध्यम से भी निरंतर गश्ती की जायेगी तथा इनके माध्यम से घाटों की सुरक्षा एवं छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं तक प्रशासन के संदेश को पहुँचानें हेतु पब्लिक एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल किया जायेगा। प्रतिनियुक्त सभी नावों एवं मोटर बोटों पर अतिरिक्त लाईफ जैकेट भी होने चाहिए ताकि आवश्कतानुसार उपयोग में लाया जा सकें।
अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि मॉडल थाना बक्सर/डुमराँव थाना/बाबा बरहमेश्वर नाथ मंदिर, ब्रहम्पुर के पास एक-एक तैयार हालत में फायर बिग्रेड की वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
छठ पर्व के अवसर पर मुख्यतः भीड़ बक्सर शहर में होने की संभावना है। यातायात निरीक्षक बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर शहरी क्षेत्र में वाहन पार्किंग एवं ट्रैफिक प्लान अपने स्तर से करेंगे।
असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि बक्सर जिलें में पदस्थापित सभी चिकित्सकों को अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहने हेत निदेशित करेंगे एवं इसके लिए सभी आवष्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सदर अस्पताल सहित सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में 24×7 चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, औषधि एवं चिकित्सा जाँच हेतु आवश्यक सभी सुविधाओं के साथ निरंतर अचूक रूप से उपलब्ध रहने का निदेश देंगे।
चैती छठ 2023 के विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा में चिन्हित भवन में कार्यरत होग। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में श्री शौकत अली, राज्यकर सहायक आयुक्त बक्सर अंचल (मो0 9931129681)/श्री शशांक सिंह, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर (मो0 8860345249) रहेंगे।
सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर दिनांक 27.03.2023 के अपराहन 02:00 बजे से दिनांक 28.03.2023 के पूर्वाहन 10:00 बजे अथवा पर्व की समाप्ति तक प्रतिनियुक्ति स्थल पर बने रहेंगे तथा सभी प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे एवं आवश्कतानुसार विधि सम्मवत कार्रवाई करेंगे।
चैती छठ पर्व 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था के प्रभार में बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर (मो0 9473191241)/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो0 9431800090) तथा डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव (मो0 9473191242)/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव (मो0 9431800091) रहेंगे।
चैती छठ पर्व 2023 के अवसर पर 32 स्टैटिक को-ऑडिनेटर/दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।