Sun. Apr 19th, 2026

16 नवंबर 2022 राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम/संगोष्ठी, समाहरणालय परिसर अवस्थित सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार एवं वरीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए। प्रेस दिवस पर आयोजित संगोष्ठी का मुख्य विषय राष्ट्र निर्माण में प्रेस की भूमिका रही। संगोष्ठी में शामिल पत्रकारों ने उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त किया। उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा बताया गया कि मजबूत राष्ट्र निर्माण में प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण होती है पत्रकारिता में पॉजिटिव सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए। जनता और प्रशासन के बीच में मीडिया एक संचार का माध्यम है। पत्रकार बंधुओ को निर्भीक होकर अपना कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया और बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, सहायक कोषागार पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!