

केंद्रीय मंत्री सह सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने सनातन संस्कृति समागम के सफल आयोजन के लिए सहयोग देने हेतु बधाई दी है, आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से भगवान श्रीराम की कृपा, हनुमानजी की अनुकम्पा व संतों के आशीर्वाद से सनातन संस्कृति समागम राम राज की ओर सफल रहा है। #मुझमें राम” ने बक्सर को राममय बना दिया। कार्यक्रम की संरचना के समय ध्यान में यह जरूर था कि समागम बेहतर करना है। लेकिन इतना दिव्य व भव्य होगा, अनुमान नहीं था। यह भगवान की कृपा है। श्रीलंका, मॉरीशस, इंडोनेशिया, नेपाल, थाईलैंड से प्रतिनिधि आई। भारत के सभी राज्यों से प्रतिनिधि आए। 9 दिनों मे लाखों श्रद्धालु यहाँ आए। मैं बक्सर की जनता को बधाई देता हूं। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित