Sun. Apr 19th, 2026

भारत के हिंदू पूरे देश में गांव-गांव जाएं तथा एक करोड़ हिंदू हिचिंतक बनाएं । विहिप के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जागृत करेंगे तो हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार धर्मांतरण लव जिहाद तथा तथा पीएफआई द्वारा देश को 2049 तक मुस्लिम राष्ट्र बनाने और शरिया कानून लागू करने के षड्यंत्र को हम विफल बना देंगे। उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम श्री डा रविंद्र नारायण सिंह ने विहिप के प्रांत प्रशिक्षण वर्ग के दुसरे दिन बसाव मठिया में कहीं । आगे उन्होंने कहा कि हिंदुओं के हित पर आंच आ रही है हिंदू हिंदू चिंतक अभियान के द्वारा हम बड़े पैमाने पर गांव गांव में जाएंगे और थोड़ी सी प्रत्येक हिंदू से राशि लेकर संगठन को मजबूत बनाएंगे यह हिंदू हित चिंतक पखवाड़ा 6 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा। आज देश में हिंदू विरोधी षड्यंत्र बड़े पैमाने पर चल रहे हैं जिनका प्रतिकार करना हमारे लिए जरूरी हो गया है इसके लिए विश्व हिंदू परिषद कटिबद्ध है। आज विश्व भर के हिंदू हम लोगों को एक टक निगाहों से देख रहे हैं कि भारत कैसे विश्व में आर्थिक महाशक्ति बनेगा, विश्व गुरु बनेगा । भारत के प्रत्येक हिंदू जब समृद्ध होंगे चाहे वह गरीब हो चाहे कमजोर वर्ग के हो जब सब लोग समृद्ध होंगे तो भारत समृद्ध होगा। आजादी के बाद देश की सरकारे हिंदुओं को केवल ठगा। केवल एक खास वर्ग के तुष्टीकरण के लिए हमेशा ध्यान देती रही उसी तुष्टीकरण के चलते देश का विकास नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!