Sun. Apr 19th, 2026

दो दिवसीय किसान मेला सम्पन्नबक्सर- स्थानीय किला मैदान,बक्सर में दिन शनिवार को कृषि प्रदौगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा)बक्सर द्वारा महिलाओं को सम्मानित कर समापन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला किसान दिवस मनाया जा रहा है। इस परिपेक्ष्य में खाद्य सुरक्षा समूह से जुड़ी महिला एवं विभागीय महिला पदाधिकारी एवं कर्मी को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आत्मा द्वारा महिलाओं के पोषण हेतु खाद्य सुरक्षा समूह का गठन किया जा रहा है जिसमे मशरूम,मुर्गीपालन, कुक्कुतपालन, बतखपालन इत्यादि विषयो पर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। आत्मा की उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान है। ग्रामीण क्षेत्र में पोषण वाटिका स्थापित कर अपना स्वास्थ बेहतर रख सकती है,इसके लिए आत्मा द्वारा राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कराया जा रहा है। मौके पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन माननीय विधायक श्री विश्वनाथ राम द्वारा किया गया। महिलाओ के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। इस प्रतिस्पर्धा से महिलाये काफी उत्साहित दिख रही थी। मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ,बक्सर रवि भूषण प्रसाद, सहायक निदेशक,उद्यान सुपर्णा सिन्हा, सहायक निदेशक,भूमि संरक्षण संजुलता, सहायक निदेशक,रसायन वसुंधरा, सहायक निदेशक,प्रक्षेत्र शेखर किशोर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ,डुमराव, आत्माकर्मी रघुकुल तिलक,चंदन कुमार सिंह, त्रिपुरारी शरण सिन्हा, बीटीम विकास कुमार राय, अजय कुमार सिंह सहित सभी कृषि विभाग के कर्मी एवं प्रगतिशील कृषक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!