Sun. Apr 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा प्रखंड मुख्यालय चौसा में जनता दरबार का आयोजन किया गया।**जनता दरबार में कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 67, डीआरडीए से 09, विद्युत से 08, पंचायत से 12, भू अर्जन से 06, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर से 02, आपूर्ति से 06, शिक्षा विभाग से 04, डीपीओ आईसीडीएस से 03, सामाजिक सुरक्षा से 02, आपदा से 01, एलडीएम से 01, गंगा पम्प से 02, ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर से 01, कृषि विभाग से 03, लोक शिकायत से 01, सिविल सर्जन से 02 आवेदन प्राप्त हुए हैं।**जनता दरबार में सभी विभागों के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे जिनमें रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी समस्याओं को संबंधित स्टॉल में संबंधित पदाधिकारी के समक्ष आवेदकों के द्वारा रखा गया।**जिला पदाधिकारी महोदय ने आवेदकों के आवेदन पर समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि इस तरह के जनता दरबार का आयोजन सभी प्रखंडों में किया जाएगा जनता दरबार में आने वाले आवेदनों पर जिसका निस्तारण जिला स्तर पर होना संभव है उसे यथासंभव समयावधि में किया जाएगा।**प्राप्त आवेदनों में से राशन कार्ड से संबंधित आवेदन के संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय ने राशन कार्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने एवं विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। चौसा में प्रस्तावित श्मशान घाट, को मेन रोड से जोड़ने के लिए रास्ते में आने वाली भूमि से संबंधित सभी रैयतो को कल दिनांक 16 जुलाई 2022 को 3:00 बजे अनुमंडल कार्यालय में वार्ता के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर ने अनुरोध किया। एक आवेदक ने अपना राशन कार्ड स्वेच्छा से निरस्त कराने का अनुरोध किया कि उसे राशन की जरूरत नहीं है यह किसी जरूरतमंद को दिया जाए।**आवेदनों के संबंध में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समयबद्ध नियमानुकूल कारवाई करते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।**चौसा प्रखंड के अतिरिक्त अन्य प्रखंडों में भी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।**जनता दरबार में अपर समाहर्ता बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य विभागों से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!