
जल शक्ति मंत्रालय, जल शक्ति अभियान के नोडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार Addl. FA (SK) &JS, केंद्रीय नोडल पदाधिकारी, जल शक्ति अभियान, उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल, श्री राकेश देवागन, Scientist B, Technical Officer जल शक्ति अभियान एवं डीआरडीए निदेशक के द्वारा प्रखंड चौसा एवं इटाढ़ी अंतर्गत संचालित जल शक्ति अभियान से संबंधित जल संरक्षण/संचयन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।**केंद्रीय दल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा चौसा प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं कार्यालय में जल शक्ति अभियान से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की गई।**केंद्रीय दल द्वारा प्रखंड चौसा अंतर्गत रामपुर पंचायत के ग्राम रामपुर में मनरेगा योजना द्वारा निर्मित धर्मावती नदी के पास चेक डैम का निरीक्षण किया गया और उपयोगी बनाने हेतु सुझाव दिया गया। उसके बाद रामपुर पंचायत के ग्राम निकरीस में मनरेगा योजना द्वारा निर्मित कर्मनाशा नदी के समीप निर्मित निकरीस चेक डैम का भी निरीक्षण किया गया।**तदोपरांत केंद्रीय दल द्वारा रामपुर पंचायत के ग्राम सगरा में मनरेगा योजना से निर्मित सगरा सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में केंद्रीय दल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा चौसा युद्ध का मैदान एवं ऋषि च्यवन मुनि के पास निर्माणाधीन औषधि पार्क का भी निरीक्षण किया गया।**प्रखंड इटाढ़ी के ग्राम पंचायत हरपुर जलवासी के ग्राम खनीता में अमृत सरोवर अंतर्गत जीर्णोद्धार कराए जा रहे साधु बाबा पोखरा का निरीक्षण किया गया एवं पोखर के पिंड पर केंद्रीय दल द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रखंड इटाढ़ी के हकीमपुर पंचायत के मंगोलपुर ग्राम में जीर्णोद्धार कराए जा रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया।**केंद्रीय दल द्वारा जिला स्तर पर स्थित जल शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं जल शक्ति के वेब पोर्टल अपडेशन पर विस्तृत चर्चा की गई एवं जल शक्ति अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जल संरक्षण/संचयन के कार्यों में विशेष ध्यान देने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।**निरीक्षण के क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा कार्यपालक अभियंता मनरेगा एवं कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा प्रखंड चौसा एवं इटाढ़ी उपस्थित थे।