
श्री चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग (अतिरिक्त प्रभार निगरानी विभाग), बिहार की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के साथ विधि व्यवस्था एवं माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आहूत की गई।**समीक्षा बैठक में कब्रिस्तान घेराबंदी योजना अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं को यथा शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।**अपर मुख्य सचिव महोदय के द्वारा विधि व्यवस्था, भूमि विवाद, अभियोजन स्वीकृति, स्पीडी ट्रायल एवं डीएलएमसी की बैठक की समीक्षा की गई और स्पीडी ट्रायल के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन का प्रयास करने का निर्देश दिया गया।**गृह विभाग से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।**अपर मुख्य सचिव महोदय के द्वारा केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के क्रम में कारा अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।**बैठक में जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, पीपी एवं जीपी उपस्थित थे।