Sat. Jun 6th, 2026

बक्सर-किसानों के बीच नई तकनीक का अभाव है,जिसके कारण अथक परिश्रम के बावजूद आशातीत उत्पादन नही होना किसानों की सबसे बड़ी समस्या है। इस परिस्थिति में आत्मा संस्थान नई तकनीकी के प्रसार का सशक्त आधार है। उक्त बातें जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर ने कृषि प्रदौगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) बक्सर द्वारा आयोजित किसान में कही। मौका था आत्मा बक्सर द्वारा आयोजित किसान मेला। सदर प्रखंड स्थित किला मैदान के प्रांगण में दिनांक 22 मार्च को आत्मा,बक्सर द्वारा किसान मेला सह फल फूल सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी ,उप विकास आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि किसान कॉमर्शियल खेती पर भी बल दे। उप विकास आयुक्त श्री योगेश कुमार सागर ने कहा कि कृषि में विकास हेतु खेती में नई तकनीकी का समावेश जरूरी है तभी आशातीत उत्पादन हासिल कर सकते है। उन्होंने किसानों से जलवायु अनुकूल खेती करने की सलाह दी। जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि अन्नदाता का स्थान सर्वोपरि है। कृषक गण के उत्थान हेतु कृषि विभाग अनेको योजनाएं चला रहा है। उन्ही योजनाओ को एकत्रित कर किसान मेला के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। आत्मा द्वारा किसान पुरस्कार के तहत जिले के सभी प्रखंडों से चयनित बारह किसानों को किसान श्री एवं किसान गौरव से सम्मानित किया जिसमें बक्सर से रामशंकर सिंह,चौसा से हरिनाथ राम,राजपुर से कमलेश कुमार यादव, इटाढ़ी से रामेन्द्र सिंह, नावानगर से संतोष कुमार, केसठ से मनोज कुमार प्रसाद, चौगाई से रामलाल सिंह, डुमराव से तेजनारायण उपाध्याय, सिमरी से अमर कुमार, चक्की से सुरेश कुमार सिंह,ब्रह्मपुर से चंदन कुमार ठाकुर को किसान श्री की उपाधि तथा पी एफ एम एस द्वारा दस हजार रुपये का पुरस्कार एवं जिला स्तर पर चयनित किसान सुनील कुमार सिंह को किसान गौरव की उपाधि एवं पी एफ एम एस के माध्यम से पचीस हजार रुपए प्रदान किया गया। मौके पर कस्टम हायरिंग सेंटर अंतर्गत गिरिजा पासवान तथा उमेश जीविका को जिला पदाधिकारी के द्वारा चाभी प्रदान किया गया। किसान मेला का मुख्य आकर्षण का केंद्र ड्रोन बना रहा । आर एस सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी एवं आगत अतिथि के समक्ष सफलतापूर्वक उड़ान भरकर दवा का छिड़काव करते हुए दिखाया गया।किसान मेला में आत्मा द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका खेत खलिहान का विमोचन जिला पदाधिकारी ,उप विकास आयुक्त तथा जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । किसान मेला में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टाल भी लगाया गया था जिसमे स्वास्थ, पशुपालन,जीविका,इफको,ग्रामीण विकास विभाग,शिक्षा विभाग, महिला हेल्प लाइन,सिंजेंटा इंडिया लिमिटेड,जे के कृषक केंद्र,आकांक्षा हनी, कृषक उत्पादक संगठन,उद्यान विभाग इत्यादि के माध्यम से प्रदर्शों का प्रदर्शन किया गया। किसान मेला में फल फूल प्रदर्शनी के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों से किसान परिभ्रमण के दौरान किसानों द्वारा एक से बढ़कर एक उत्पाद लाया गया जो किसान मेला की मनोरम छवि के रूप में अवलोकित हो रहा था। इन उत्पादों में बेहतर उत्पादों का चयन कर आगामी 23 मार्च को किसान मेला के दूसरे दिन के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। मेला में अनुमंडल पदाधिकारी श्री धीरेन्द्र मिश्रा, स्थापना उप समाहर्ता विकास जयसवाल, अपर समाहर्ता, ओ एस डी श्री देवेंद्र कुमार शाही, के वी के संस्थान के श्री हरिगोविंद जयसवाल, डॉ देवकरण,डी आर डी ए निदेशक श्री अभिषेक कुमार श्रीवास्तव,प्रभारी उपरियोजना निदेशक विकास कुमार राय इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!