Sat. Jun 6th, 2026

मार्केटिंग के क्षेत्र में किसानों को प्रशिक्षित करने हेतु किसानों का जत्था रवाना
आत्मा द्वारा पाॅंच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
बक्सर: सब्जी,अनाज तथा औषधीय पौधों की मार्केटिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले के किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में एक्सक्लूसिव वेजिटेबल रीटेल आउटलेट्स,डोर टू डोर सर्विसेज,मोबाइल रीटेल वैन, आॅनलाईन खरीदारी के जरीये सब्जी उत्पादन, ताजी और प्रोसेस्ड सब्जियों के बिक्री के स्थायी माॅडल, उत्पाद के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग द्वारा मूल्य संवर्द्धन इत्यादि सशक्त माध्यम है। उक्त बाते जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक,आत्मा श्री मनोज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी महोदय एवं उप विकास आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन में आत्मा द्वारा तैयार वार्षिक कार्ययोजना में इस विषय को प्रमुखता से शामिल किया गया था। इस कार्ययोजना के अनुसार दिन रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन,बक्सर से अपराहन् बारह बजकर पाॅंच मीनट पर पैसेंजर से कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण ‘‘आत्मा’’ बक्सर द्वारा जिले में विभिन्न प्रखंडों से चयनित कुल 38 कृषकों को सब्जी, अनाज व औषधीय पौधों की मार्केटिंग पर पाॅंच दिवसीय प्रशिक्षण लेने हेतु रवाना किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन डीएनएस क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान,सहकारी मंत्रालय,पटना संस्थान में किया गया है। इस प्रशिक्षण में शामिल किसानों को सैद्धाॅंतिक एवं प्रायोगिक दोनों प्रकार के प्रशिक्षण से रुबरु कराया जायेगा। बीटीएम व एटीएम की जवाबदेही होगी कि मार्केटिंग में प्रशिक्षित किसानों को मास्टर टेनर के रुप में उपयोग कर जिले के अन्य किसानों को प्रशिक्षित करायेंगे। किसानों के सुविधा हेतु जत्थे में दो टीम लीडर श्री जितेन्द्र सिंह मौर्य एवं सियानंद सिंह को शामिल किया गया है। मौके पर संस्थान के प्रभारी उपपरियोजना निदेशक विकास कुमार राय, आत्माकर्मी रघुकुल तिलक, चंदन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, सहित प्रगतिशील कृषक राम अवधेश सिंह, हरिहर सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, कमलेश तिवारी ,अशोक सिंह ,हरेंद्र चौधरी, दशरथ चौधरी, सुनील सिंह, नंदन कुमार, बसंत नारायण सहित अन्य कृषक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!