Thu. Apr 23rd, 2026

पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली, PMAY के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में आहूत की गई।**जिला पदाधिकारी महोदय ने जल जीवन हरियाली अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित विभाग के पदाधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।**जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि लाभुकों का कुल सत्यापित खाता 12482 के विरुद्ध अभी भी प्रथम किस्त की राशि का भुगतान लंबित है। समीक्षा उपरांत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियो को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अंदर लंबित भुगतान सुनिश्चित करेंगे। इस क्रम में यदि लाभुकों को किसी प्रकार की शिकायत करनी हो तो निदेशक, लेखा प्रशासन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण बक्सर के मोबाइल नंबर 8957222279 पर सूचना दे सकते हैं।**बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, डीआरडीए निदेशक बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, डीआरडीए निदेशक बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!