Tue. Nov 3rd, 2026

विभिन्न कंपनियो से जिले को 1450.50 मै.टन यूरिया का आवंटन -डीएओ
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दो सौ छाछठ रुपये पचास पैसे में ही होगी यूरिया की बिक्री
बक्सर: किसानों के लिए कृषि विभाग से अच्छी खबर है। यूरिया का उपलब्धता बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा उर्वरक का मांग लगातार जारी है। इसी मद्येनजर विभिन्न कंपनियों से जिले को 1450.50 मै.टन यूरिया आगामी दो दिनों के अंदर प्राप्त होने की सूचना है। जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार है। उक्त बाते जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि यारा फर्टिलाईजर से 1050 मै.टन व कोरोमंडल ईंटरनेशनल लिमिटेड से 400.5 मै.टन यूरिया आगामी दो दिनों के अंदर जिले में आने की सूचना है, जिसे फसल आच्छादन के आधार पर प्रखंडवार उपआवंटित कर दिया जायेगा। जिले में उर्वरक के मामले में जीरोटॉलरेंस नीति लागू है। उर्वरक बिक्रेता अपने क्षेत्र के किसानों को हर हालत में यूरिया को दो सौ छाछठ रुपये पचास पैसे में ही किसानों को उपलब्ध करायेंगे। इससे अधिक मूल्य पर बिक्री करते पकड़े जाने पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई की जायेगी। उर्वरक के कालाबजारी में संलिप्त व्यक्तिओं की निगरानी हेतु जिले में सभी प्रखंडों में प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा जिला नियंत्रण कक्ष एवं पंचायत स्तर पर पदस्थापित कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार को अलर्ट कर दिया गया है। उर्वरक क्रय करते समय किसान पॉश मशीन से उर्वरक क्रय करने का बील आवश्य प्राप्त करें तथा यूरिया का निर्धारित मूल्य दो सौ छाछठ रुपये पचाय पैसे में ही यूरिया खरीदें। किसान झूठी शिकायत दर्ज कराने से बचें साथ अफवाहों पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!