
उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे-जिला कृषि पदाधिकारी
उर्वरक नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर कालाबाजारी की सूचना दें
बक्सर, दिनांक 07 फरवरी 2022:- जिलें में अर्वरक का पर्याप्त भंडार है। विभिन्न कम्पनियों से जिले में उर्वरक की लगातार आपूर्ति हो रही है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मैट्रिक्स फर्टिलाईजर से 135 मैट्रिक टन व कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा 400.5 मैट्रिक टन यूरिया चौबीस घण्टे के अंदर जिले में आने की सूचना है। जिसे फसल आच्छादन के आधार पर प्रखण्डवार उप आवंटित कर दिया जायेगा। जिले में उर्वरक के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। उर्वरक बिक्रेता को हर हालत में यूरिया को दो सौ छाछठ रूपये पचास पैसे में ही किसानों को उपलब्ध कराना होगा। इससे अधिक मूल्य पर बिक्री करते पकडे़ जाने पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई की जायेगी। उर्वरक की कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तिओं की निगरानी हेतु जिले में सभी प्रखण्डों में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी तथा जिला नियंत्रण कक्ष को अलर्ट कर दिया गया है। किसानों के सुलभता हेतु प्रखण्ड स्तर तथा जिला स्तर पर उर्वरक की कालाबाजारी रोकने हेतु नंबर जारी किया गया है, जो निम्नवत हैः-
प्रखण्ड स्तर पर कालाबाजारी की शिकायत दर्ज कराने हेतु सम्पर्क सूत्र
डुमराँव प्रखण्ड के लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री कृष्णमोहन चौधरी, मोबाइल नम्बर 7992202289 है। इटाढ़ी प्रखण्ड के लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री दिनेश सिंह, मोबाइल नम्बर 9123133886 है। चौसा प्रखण्ड के लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार मांझी, मोबाइल नम्बर 7321880881 है। राजपुर प्रखण्ड के लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री अरूण कुमार, मोबाइल नम्बर 9934443585 है। सिमरी तथा चक्की प्रखण्ड के लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री अभय कुमार, मोबाइल नम्बर 7488074827 है। नावानगर प्रखण्ड के लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री अमीरचन्द्र राम, मोबाइल नम्बर 9631025325 है। केसठ प्रखण्ड के लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री अशोक कुमार भास्कर, मोबाइल नम्बर 9709965317 है। चौगाई प्रखण्ड के लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार सिंह, मोबाइल नम्बर 9934795591 है एवं ब्रह्यपुर प्रखण्ड के लिए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री बिरेन्द्र सिंह, मोबाइल नम्बर 9110132153 है।
जिला स्तर पर गठित उर्वरक नियंत्रण कक्ष
बक्सर जिला अंतर्गत श्री गिरीराज कुमार सहायक, निदेशक पौधा संरक्षण, मोबाइल नम्बर 7903994847 है। श्री राकेश कुमार, लिपिक, मोबाइल नम्बर 9473081675 एवं श्री हरीकृष्णा, कार्यालय परिचारी, मोबाइल नम्बर 7739724622 है। उपरोक्त नम्बर पर संपर्क कर किसान साक्ष्य के साथ शिकायत दर्ज करायेंगे। शिकायत दर्ज कराने वाले किसानों का नाम गोपनीय रखा जायेगा। किसान झूठी शिकायत दर्ज कराने से बचें साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दें।