Thu. Oct 29th, 2026

आज एक तरफ जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे जिले में धूमधाम से हो रहा था तभी एक खबर ने जिले वासियों को काफी विचलित कर दिया यह घटना बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड के नागपुर गांव में हुआ जहां स्कूल में झंडा फहराने की तैयारी स्कूल के द्वारा हो रही थी तभी झंडा का पाइप 11, हजार वोल्टेज के तार से सटने के कारण यह दुर्घटना हुई।इटाढ़ी प्रखंड के नाथपुर प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक दु:खद हादसा सामने आया हैं. जहां झंडोत्तोलन के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है वहीं, तीन लोग घायल हो गए हैं. घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने इटाढ़ी नाथपुर मार्ग को जाम कर दिया है वह पिछले तीन घंटों से सड़क पर जमे हुए हैं तथा बिजली कंपनी की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व परिवहन मंत्री सह जदयू के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार निराला तथा राजपुर विधायक विश्वनाथ राम पहले सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हालचाल लिया तत्पश्चात हुआ सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे.. उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अनुमंडल पुलिस गोरख राम तथा इटाढ़ी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार भी सदल बल मौजूद थे.एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा के आश्वासन पर लोगों ने तीन घंटे बाद जाम हटा लिया. एसडीएम ने हाई वोल्टेज तार वहां से हटाने तथा मृतक के स्वजन को एक सप्ताह में मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया है.घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक नाथपुर प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें विद्यालय के बच्चे भी शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे. इसी दौरान झंडे का पाइप खड़ा करने के दौरान विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे 11 किलो वाट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे कि स्थानीय ग्रामीण अनिल राम का 10 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुभम को बचाने का प्रयास करने में ग्रामीण सुरेमन राम के 35 वर्षीय पुत्र परमेश्वर राम तथा विद्यालय का ही दो बच्चे स्थानीय निवासी सदन राम के 10 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार तथा लालजी के 10 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार घायल हो गए. घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहाराजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह बिजली कंपनी की बड़ी लापरवाही है कि विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन का तार गुजारा जा रहा है. दूसरी तरफ पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि यह घटना बेहद दुखदाई है तथा प्रशासन के द्वारा परिजनों को जो भी सहायता हो सके वह उपलब्ध कराई जाएगी.एसडीएम ने कहा हटाया जाएगा हाईटेंशन तार:सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्र लगातार प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने लोगों को बताया कि हाईटेंशन तार को हटाने के लिए बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता से बात हो गई है इसके अतिरिक्त मुआवजा आदि की जो भी मांग है उसे नियमानुसार पूरा किया जाएगा. उनके आश्वासन पर दिन के 1:00 बजे सड़क जाम खत्म किया गया.मृतक के घर में मचा कोहराम :घटना के बाद मृत बच्चे के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल है. वह बच्चे को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही है. इस तरह का नजारा देख गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!