
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में औद्योगिक नव प्रवर्तन की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।**1. जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना अंतर्गत कुशल श्रमिकों के द्वारा स्वयं सहायता समूह के रूप में विकसित पांच कलस्टर का संचालन हो रहा है।* *(i) कंबल निर्माण क्लस्टर**(ii) रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर**(iii) मशरूम उत्पादन क्लस्टर**(iv) मधु उत्पादन क्लस्टर**(v) मेंथा ऑयल एक्सट्रैक्शन क्लस्टर**2. उपरोक्त योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित योजनाओं में समूह के सदस्यो की आवश्यकतानुसार मशीन एवं सामग्री का विभागीय नियमानुसार यथाशीघ्र क्रय करने का निर्देश दिया।**3. महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एवं जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि चौगाई प्रखंड में जूता एवं चप्पल निर्माण से संबंधित नए कलस्टर निर्माण की संभावनाओं के संबंध में विभागीय निर्देशानुसार समीक्षा कर प्रतिवेदन दे।**4. विदित हो कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक श्रमिकों को स्वावलंबी बनाकर स्वरोजगार उपलब्ध कराना है।**5. जिला पदाधिकारी महोदय ने एलडीएम और महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत समूहों के सदस्य यदि ऋण लेना चाहते हैं तो नियमानुकूल ऋण की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए।**6. बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, डीपीएम जीविका एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।