Wed. Oct 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में औद्योगिक नव प्रवर्तन की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।**1. जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना अंतर्गत कुशल श्रमिकों के द्वारा स्वयं सहायता समूह के रूप में विकसित पांच कलस्टर का संचालन हो रहा है।* *(i) कंबल निर्माण क्लस्टर**(ii) रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर**(iii) मशरूम उत्पादन क्लस्टर**(iv) मधु उत्पादन क्लस्टर**(v) मेंथा ऑयल एक्सट्रैक्शन क्लस्टर**2. जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज दिनांक 6 जनवरी 2022 को जिला स्तरीय परामर्श दात्री कमिटी की बैठक में कमिटी ने सर्वसम्मति से जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन अंतर्गत योजनाओं के कई बिंदुओं पर निर्णय लिया।**3. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं के संबंध में समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिया।**4. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना अंतर्गत मेंथा ऑयल एक्सट्रैक्शन के लिए मशीन का अतिशीघ्र नियमानुकूल क्रय करने का निर्देश दिया।**5. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन अंतर्गत संचालित योजनाओं से संबंधित स्वयं सहायता समूह के अध्यक्षों से उनकी योजना के संबंध में जानकारी लेते हुए योजना को और विकसित करने के लिए उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और उसके समाधान के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया।**6. मधु उत्पादन के संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय ने अध्यक्ष के कहा की मधु की गुणवत्ता उत्तम होनी चाहिए। साथ ही उत्पाद के बिक्री के लिए मार्केटिंग और ब्रांडिंग में सहयोग देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक को जरूरी दिशा निर्देश दिए।**7. जिला पदाधिकारी महोदय ने हनी बी के लिए बॉक्स बनाने वाली मशीन का अतिशीघ्र नियमानुकूल क्रय करने का निर्देश देते हुए जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना अंतर्गत सभी योजनाओं के लिए आवश्यक मशीनों का नियमानुकुल क्रय करने का निर्देश दिया।**8. जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा इस योजना का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक श्रमिकों को स्वावलंबी बनाकर स्वरोजगार उपलब्ध कराना है।**9. जिला पदाधिकारी महोदय ने एलडीएम और महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत समूहों के सदस्य यदि ऋण लेना चाहते हैं तो नियमानुकूल ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।**10. बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, नाबार्ड के प्रतिनिधि, डीपीएम जीविका एवं अन्य पदाधिकारी और जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं के स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!