
बक्सर : नगर थाना के समीप वाहन जांच के दौरान पकड़े गए एक युवक से मिलने पहुंचे युवा नेता गिट्टू तिवारी ने अपने साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए समर्थकों के पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह वाहन जांच के दौरान पकड़े गए अपने एक साथी से मिलने के लिए थाने में पहुंचे थे इस दौरान संजय सिंह नामक एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन पर हाथ भी उठाया. बिहार तेज न्यूज़ से बात करते हुए बिट्टू तिवारी बक्सर पुलिस आए दिन ऐसे लोगों से बर्ताव कर रही है अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस चौकी पर ही ट्रैफिक इंचार्ज अंगद सिंह से भी जुड़ा एक मामला सामने आया जिसमें बक्सर के युवाओं ने बक्सर पुलिस चौकी को जाम करके धरना प्रदर्शन किया था अब यह ताजा मामला समाजसेवी बिट्टू तिवारी के साथ दुर्व्यवहार का सामने आया है,अभी कल ही बक्सर में डीआईजी ने कहा कि पुलिस पब्लिक रिलेशनशिप हमेशा कायम रहना चाहिए , इससे ही पब्लिक का भरोसा पुलिस पर बना रहेगाघटना के बाद युवा नेता गिट्टू तिवारी नगर थाने के समक्ष सड़क पर उतर कर अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करने लगे. वह उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत किया. गिट्टू ने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड नहीं किया गया तो वह और तेज आंदोलन करेंगे.