Wed. Oct 28th, 2026

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के निर्देश में जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2021 का आयोजन आज दिनांक 22 दिसंबर 2021 से 25 दिसंबर 2021 तक एमपी उच्च विद्यालय बक्सर, किला मैदान बक्सर, नगर भवन बक्सर, कला भवन बक्सर एवं इंडोर स्टेडियम बक्सर में कराया जा रहा है। जिसका उद्घाटन माननीय सदस्य विधान सभा बक्सर एवं माननीय सदस्य विधान सभा राजपुर, जिला पदाधिकारी बक्सर एवं उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा संयुक्त रुप से झंडोत्तोलन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।*
1. माननीय सदस्य विधान सभा, राजपुर के द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया।
2. माननीय सदस्य विधान सभा, बक्सर ने अपने संबोधन में कहा कि खेलने से शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह का विकास होता है और बच्चों में यह दोनों ही विकास बहुत ही जरूरी है।
3. जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लेने एवं अपने सर्वोच्च प्रतिभा को दिखाने का प्रयास करना चाहिए।
4. जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में एक ही व्यक्ति जीतता है और हारने के बाद किसी भी खिलाड़ी को अपना मनोबल नीचे नहीं करना चाहिए बल्कि उस हार से एक नई सीख लेकर जीतने का प्रयास करना चाहिए। प्रतियोगिता में ट्रॉफी या इनाम महत्वपूर्ण नहीं होता बल्कि उस प्रतियोगिता की खेल भावना, याद में हमेशा रहती है।
5. जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि आज से बक्सर जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता एवं युवा महोत्सव दोनों का प्रारंभ हो रहा है।
6. जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2021 बक्सर की उद्घोषणा किया गया।
7. राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय बक्सर के छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुति की गई।
8. जिला खेल पदाधिकारी-सह-आयोजन सचिव बक्सर द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को बेज, बुके एवं स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा देकर सम्मानित किया गया।
9. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्वशिक्षा) बक्सर एवं प्रधानाध्यापक एमपी उच्च विद्यालय बक्सर उपस्थित थे।
10. प्रतियोगिता का प्रारंभ पंद्रह सौ मीटर बालकों की दौड़ से किया गया खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र से माननीय सदस्य विधान सभा राजपुर, उप विकास आयुक्त बक्सर एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर द्वारा दिया गया सभी आयोजन स्थल पर मैच जारी है।
i. एमपी उच्च विद्यालय बक्सर का खेल मैदान
1500 मीटर दौड़ बालक U-14
प्रथम मनु कुमार उच्च विद्यालय तिवारीपुर
द्वितीय मनु चौधरी उच्च विद्यालय डिहरी
तृतीय बाल्मीकि कुमार उच्च विद्यालय बघेल
ii. 100 मीटर दौड़ बालिका U-14
प्रथम सोनम कुमारी डीएवी स्कूल बक्सर
द्वितीय पूनम कुमारी उच्च विद्यालय सिकरौल
तृतीय निक्की कुमारी उच्च विद्यालय मढिया
iii.किला मैदान बक्सर का खेल मैदान
फास्ट राउंड U-17 (बालक) फुटबाल
उच्च विद्यालय बलिहार बनाम बी०बी० उच्च विद्यालय, बक्सर
विजेता- बी०बी० उच्च विद्यालय, बक्सर 4:1
उच्च विद्यालय नागपुर बनाम कैंब्रिज स्कूल बक्सर
विजेता कैंब्रिज स्कूल बक्सर 2:0
उच्च विद्यालय हरपुर बनाम फाऊंडेशन स्कूल बक्सर
विजेता उच्च विद्यालय हरपुर 4:3
iv. U-17 (बालिका) फुटबॉल
उच्च विद्यालय मानिकपुर बनाम उच्च विद्यालय आटव
विजेता उच्च विद्यालय आटव 2:0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!