Wed. Oct 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं माननीय सदस्य बिहार विधान सभा, डुमराव श्री अजीत कुमार सिंह के द्वारा समाहरणालय अवस्थित सभागार में अपराहन 1:00 बजे, कोविड-19 वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज लेने वाले (27 नवंबर 2021 से 3 दिसंबर 2021 के बीच) व्यक्तियों का लकी ड्रा के द्वारा , चुने हुए प्रत्येक प्रखंड से एक व्यक्ति को, बंपर पुरस्कार का वितरण किया गया।* *चौसा से उषा देवी*,*डुमराव से अमरेश कुमार राय*,*सिमरी से अनिता कुमारी*,*नावानगर से फुलपतिया देवी*,*राजपुर से हनुमान राम*,*ब्रह्मपुर से रानी देवी*,*चक्की से कमल जीत सिंह*,*चौगाई से कौशल्या देवी*,*बक्सर सदर से सीमा देवी*,*इटाढी से यशोदा देवी*,*केसठ से भरत महतो*,*इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने बक्सर वासियों से अपील किया कि जिन लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज का समय हो गया है ,वो अपना द्वितीय डोज लगवा ले जिले में अनवरत कोविड-19 वैक्सीनेशन की सेशन साइट चल रही है ,जहां पर कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है।**पत्रकारों के पूछे गए सवाल के उत्तर में जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि विदेशों से आने वाले व्यक्तियों की ट्रेस्टिंग एवं टेस्टिंग करते हुए, निगरानी रखी जा रही है। तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि जगहों पर कोविड-19 की आरटी पीसीआर एवं एंटीजन टेस्टिंग बढ़ाई गई है। साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मास्क चेकिंग का अभियान भी चलाया जा रहा है।**समारोह में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बक्सर, सीएमओ बक्सर, डीपीएम बक्सर स्वास्थ विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!