
उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा नशा मुक्ति रथ को समाहरणालय परिसर से पूर्वाहन 11:00 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।* *1. नशा मुक्ति रथ बक्सर जिला अंतर्गत प्रखंड बक्सर के अहिरौली, वरुणा, बोक्सा, छोटका नुआव, चुरामनपुर, दलसागर, कमरपुर पंचायत होते हुए बक्सर जिला के 11 प्रखंड एवं 60 पंचायतों से नशा मुक्ति के संबंध में प्रचार करते हुए लोगों को शराब नहीं पीने के लिए प्रेरित करते हुए भ्रमण करेगी।**2. उप विकास आयुक्त महोदय ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी प्रकार के शराब का सेवन न करें और दूसरो को शराब का सेवन न करने के लिए प्रेरित करें।**3. बिहार राज्य में शराब बंदी लागू है यदि किसी की जानकारी में किसी भी प्रकार का शराब का सेवन, निर्माण अथवा अवैध व्यापार किया जा रहा है तो इसकी सूचना दूरभाष संख्या 18003456268, 15545 कॉल सेंटर पर दी जाए। सूचना देने वाले की गोपनीयता रखी जाएगी।**4. इस अवसर पर अपर समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता (विधि शाखा) बक्सर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बक्सर, अधीक्षक मद्य निषेध बक्सर, निरीक्षक मद्य निषेध बक्सर एवं अन्य उपस्थित थे।*===================================== *नशा को जिसने पास बुलाया,* *मौत को समझो गले लगाया।*===================================== *आइए हम सब मिलकर,* *नशा मुक्त बिहार बनाएं।*