Wed. Oct 28th, 2026

सदर अस्पताल बक्सर में एचआईवी एड्स पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर के पैनल अधिवक्ता श्री प्रमोद कुमार द्वारा एचआईवी एड्स पर बने सुरक्षा, बचाव और नियंत्रण अधिनियम 2017 के बारे में कार्यरत चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मीयों और उपस्थित अन्य लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर उपस्थित एन एस एस टीम लीडर सह ब्रांड एम्बेसडर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति सुन्दरम कुमार ने कहा कि हम सभी को कोरोना पान्डेमिक की तरह इस एड्स बीमारी को भी खत्म करना है। जिस तरह कोरोना काल मे हम अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर में सुरक्षित रहें। उसी तरह इस बीमारी से बचने के लिए भी अपने साथी पर भरोसा करें। साथ ही सुरक्षा, बचाव के हर एक उपाय को अपनाना है। मौके पर बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी पटना के तरफ से जागरूकता कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए श्रीमती सरिता कुमारी, अरिंदम चटर्जी, मुख्य चिकित्साधिकारी बक्सर, जितेंद्र नाथ, सी डी ओ नरेश कुमार, पर्यवेक्षक शिव कृपाल दस, उपाधीक्षक डॉ भूपेंद्र नाथ, राजीव कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!