
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कोविड-19 की टेस्टिंग/टीकाकरण की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।**1. जिला पदाधिकारी महोदय ने कोविड-19 के नए वेरिएंट के बारे में सभी को जानकारी दी।**2. जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि विदेश से आने वाले सभी व्यक्तियों की ट्रेसिंग एवं आरटीपीसीआर टेस्ट निश्चित रूप से किया जाए।**3. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और एमओआईसी को समन्वय स्थापित कर बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों का कोविड-19 आरटीपीसीआर टेस्ट करने का निर्देश दिया।* *4. जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रथम टेस्ट के सात दिन बाद दोबारा टेस्ट करने का निर्देश दिया।**5. जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम का निरीक्षण करे तथा यह सुनिश्चित करें कि कंट्रोल रूम का पंजी संधारण हो और प्रत्येक कॉल का रिकॉर्ड रहे। ट्रेसिंग एंड टेस्टिंग की प्रक्रिया जारी रहे।**6. जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, एमओआईसी एवं अन्य को समन्वय स्थापित कर 4 दिसंबर और 14 दिसंबर को होने वाले वैक्सीनेशन महा अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया।**7. जिला पदाधिकारी महोदय ने सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी के तीसरी कोविड संक्रमण की संभावना से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।**8. जिला पदाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन को यह निर्देश दिया कि सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सीएससी में आवश्यक उपकरण एवं दवाइयां उपलब्ध रहे।**9. जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी एमआईसी को वार रूम अनवरत चालू रखने का निर्देश दिया साथ ही कोविड-19 के द्वितीय डोज की योग्यता रखने वाले व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर वैक्सीनेशन करने का निर्देश दिया।**10. बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सीएमओ बक्सर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बक्सर, डीपीएम बक्सर एवं स्वास्थ्य विभाग से अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।