
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कोविड-19 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।*1. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कोरोना वैक्सीन का प्रथम टीका जिन्होंने नहीं लिया उन लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करें।**2. 30 नवंबर 2021 को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण महा अभियान का जिले में आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी बक्सर वासियों से अपील किया है कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज नहीं लिया है और वे व्यक्ति जिन्होंने प्रथम डोज ले लिया है एवं द्वितीय डोज के लिए योग्य हैं, तो कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाये।* *3. जिला पदाधिकारी महोदय ने शिक्षा विभाग, जीविका, आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय स्थापित कर इस महा अभियान को सफल बनाएं।**4. जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण से संबंधित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी ससमय अपने कार्य क्षेत्र पर उपस्थित रहे।**5. बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।