Mon. Oct 26th, 2026

माननीय, राज्य प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा विश्व विद्यार्थी दिवस के अवसर पर मदरसा शमशीया अनवारुल उलूम सारिमपुर, बक्सर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डालसा के पैनल अधिवक्ता विष्णु दत्त द्विवेदी, मोहम्मद शमशाद खान और पैरा लीगल वालंटियर वसीम खान विद्यार्थियों के बीच उपस्थित हुए। अपने संबोधन में श्री द्विवेदी ने कहा कि भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे कलाम के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है। उन्होंने कलाम की जीवनी छात्रों के लिए प्रेरक बताते हुए इस पर विस्तृत जानकारी सभी उपस्थित मदरसे के छात्रों एवं छात्राओं को दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार को मेघा कानूनी प्लेटफार्म बताते हुए उन्होंने लोगों को कहा की यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आने वाले नए भारत के निर्माण में सहयोग करने हेतु तरासने का है। वहीँ मौके पर मोहम्मद शमशाद खान द्वारा विद्यार्थियों के बीच डॉक्टर कलाम की जीवनी पर लिखित पुस्तक एवं कलम आदि का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!