Mon. Oct 26th, 2026

जिले के घर घर में पहुंच रहे जिला प्राधिकार के कार्यकर्ता।राज्य प्राधिकरण, पटना, द्वारा निर्देशित पैन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के कार्यकर्ता विधि स्वयंसेवक एवं पैनल अधिवक्ता द्वारा सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में घर घर पहुंच कर विधिक सेवा के उद्देश्य, पीड़ित प्रतिकर योजना, नालसा की विभिन्न योजनाओं का लाभ आदि के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें इसका लाभ उठाने को प्रेरित कर रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज 18 नवंबर कोपैनल अधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिंह एवं पीएलबी हरेराम यादव द्वारा चौगाई प्रखंड के सामुदायिक भवन सह वर्क शेड में खेवली गांव में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं प्राथमिक विद्यालय गुरदास मठिया, बक्सर में अधिवक्ता रीमा कुमारी एवं पीएलबी अविनाश श्रीवास्तव, हरेराम यादव द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिला प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे अन्य कार्यक्रम डोर टू डोर में श्री सरोज यादव द्वारा नारायणपुर पंचायत के गांव परसेहरा, श्री शिवदयाल पाण्डेय के द्वारा राजपुर प्रखंड के धनसोई गांव में,, मोहम्मद समसुद्दीन द्वारा चौसा प्रखंड के चुन्नी पंचायत एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनीशा भारती द्वारा पंचायत रिहीया गांव एवं ग्रामीण इलाकों के विभिन्न मंदिरों में, राहुल मिश्रा द्वारा नावानगर प्रखंड के बैना पंचायत, चांद गांव में, जनार्दन सेठ एवं पैनल अधिवक्ता अशोक पाठक द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के उनवास पंचायत के भचकीया गांव में , ज्योति कुमार द्वारा नावानगर के बतौली गांव में, कमला शंकर तिवारी द्वारा सिमरी प्रखंड के दुद्धी पट्टी में, प्रभाकर मिश्रा द्वारा घर-घर जाकर लोगों को विधिक सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । उन्हें यह बताया जा रहा है कि आपके जिले में ऐसी भी कोई संस्था है जो आपको नयाय दिलाता है , या दिलाने की पहल करता है। प्राधिकरण का उद्देश्य ही विधिक सेवा है। कार्यालय द्वारा विधिक सेवा के छपाए गए पंपलेट जिस पर विधिक सेवा के उद्देश्य और विभिन्न योजनाओं का लाभ छपा है । उन्हें पढ़ने के लिए दिया जा रहा है। साथ ही साथ इस बारे में बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!