
प्रियंका गांधी के समर्थन में बक्सर विधायक ने दी गिरफ्तारी
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे द्वारा अहिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं किसान साथियों के ऊपर गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के विरोध में और किसान साथियों के समर्थन में लखीमपुर खीरी जा रही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने और दुर्व्यवहार के खिलाफ बक्सर में कांग्रेस के सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर थाने में गिरफ्तारी दी।
गिरफ्तारी में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और बिहार के प्रभारी रोशन लाल बिट्टू भी मौजूद रहें।
गिरफ्तारी के बाद बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि ताजा घटनाक्रम किसानों के अहिंसक आंदोलन को हिंसक रूप देने की भाजपाई कोशिश का नतीजा है। हमारी नेता प्रियंका गांधी द्वारा किसानों के दर्द पर मरहम लगाने जाने के क्रम में उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाना और हिरासत में लिए जाने के खिलाफ गिरफ्तारी दिया गया।
इस दौरान गिरफ्तारी देने वाले में प्रदेश नेता स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, राहुल आनन्द, निसार अहमद, रविंद्र कुमार रवि, सन्तोष पांडेय, एनएसयूआई नेता प्रशांत ओझा, राघवेंद्र मिश्र, मनोरंजन पांडेय नंदू, जगदीश मिश्र, संजय पांडेय, अमरनाथ पांडेय, ब्रजेश पाठक, आनन्द मोहन, चंदन मिश्र, राजू पांडेय, गोलू कुमार, सन्तोष कुमार, नागेंद्र तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।