Mon. Oct 26th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में समाहरणलय अवस्थित कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आहूत की गई। जिसमें विभिन्न समितियों ने भाग लिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने दियारा क्षेत्र में स्पेशल कैंप लगाकर वैक्सीनेशन करने का निर्देश दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि 2 अक्टूबर को सभी प्रधानाध्यापक प्रातः 7:00 बजे से विद्यालय खुला रखेंगे। जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड में ऐसे वैक्सीनेशन साइट स्थापित करने का निर्देश दिया जो प्रातः 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहेंगे। जिनकी सूची निम्नवत है :-

  1. ब्रह्यपुर प्रखण्ड अंतर्गत सी0एच0सी0 ब्रह्यपुर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगेन, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भदवर, ब्रह्यमेश्वर नाथ शिव मंदिर ब्रह्यपुर एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरा में केन्द्र बनाया गया है।
  2. बक्सर सदर प्रखण्ड अंतर्गत नगर भवन बक्सर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर प्रखण्ड, जी0एन0एम0 स्कूल पुराना हॉस्पीटल बक्सर, श्री चन्द्र मंदिर ठठेरी बाजार, रेड क्रॉस सोसायटी बक्सर एवं गोयल धर्मशाला बक्सर में केन्द्र बनाया गया है।
  3. चक्की प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत भवन अरक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चक्की में केन्द्र बनाया गया है।
  4. चौगाई प्रखण्ड अंतर्गत बी0आर0सी0 चौगाईं, एच0एस0सी0 वीरपुर एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नोखपुर में केन्द्र बनाया गया है।

5.चौसा प्रखण्ड अंतर्गत बी0आर0सी0 खिलाफतपुर, सेवा मंडल चौसा, महावीर मंदिर अखौरीपुर गोला, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरेजा एवं महावीर स्थान शिव मंदिर में केन्द्र बनाया गया है।

  1. डुमराँव प्रखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमराँव, अनुमण्डल अस्पताल डुमराँव, नगर भवन डुमराँव, डी0ए0वी0 जूनियर करवी लालगंज एवं बुनियाद केन्द्र डुमराँव में केन्द्र बनाया गया है।
  2. इटाढी प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत भवन इटाढी, आदर्श मध्य विद्यालय इटाढी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटाढी, पंचायत भवन कुकुढा एवं सामुदायिक भवन उनवाँस में केन्द्र बनाया गया है।
  3. केसठ प्रखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केसठ में केन्द्र बनाया गया है।
  4. नावानगर प्रखण्ड अंतर्गत सी0एच0सी0 नावानगर, पंचायत भवन नावानगर, पंचायत भवन सोनवर्षा, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आथर एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरौल में केन्द्र बनाया गया है।
  5. राजपुर प्रखण्ड के अंतर्गत दुर्गा मंदिर धनसोई, पंठक मेडिकल शेड में धनसोई, संत जी के हाता तियरा, साबाजी बाजार बन्नी एवं सी0एच0सी0 राजपुर में केन्द्र बनाया गया है।

11.सिमरी प्रखण्ड अंतर्गत सी0एच0सी0 सिमरी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर कलाँ, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुल्फापुर, एच0एस0सी0 काजीपुर एवं एच0डब्लू0सी0 आशा पडरी में केन्द्र बनाया गया है।

जीविका, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग को इस मेगा वैक्सीनेशन अभियान जिसका लक्ष्य 100000 तक वैक्सीनेशन करने का है सफल बनाने में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है।*
*बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, संबंधित स्वास्थ्य विभाग के कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!