Mon. Oct 26th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा राष्ट्रीय प्लस पोलीयो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर प्रखंड ,बक्सर में नवजात शिशुओं को पोलीयो की खुराक पिला की गई! सिविल सर्जन,बक्सर श्री जितेन्द्रनाथ ने सख्त रूप से सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी को भी अभियान का मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया ताकि अभियान में निर्धारित लक्ष्य के शत प्रतिशत उपलब्धि मिल सके। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मीयों पर कारवाई की जाएगी। पल्स पोलियो अभियान 26 सितंबर 2021 से 02 अक्टूबर 2021 तक चलेगा जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ,बक्सर ने बताया जिले में 2,92,308 कुल घरो में 2,85,084 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। पोलीयो कि खुराक पिलाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिले में 760 दलों का गठन किया गया है जिसमे घर घर दल-620 ट्रांजिट दल 116 ,मोबाइल दल-12 को लगाया गया है। दल को निगरानी करने हेतु 227 सुपरवाइजर तथा ,जिले में वैक्सीन वितरण के लिए 43 सब डिपो को बनाया गया है। साथ मे सभी दलों को प्रशिक्षित एवं निदेशित किया गया है कि कोरोना टीकाकरण अभियान में दूसरे खुराक से वंचित लाभार्थियों को चिन्हित कर उनको उत्प्रेरित करते हुए नजदीकी सत्र स्थल पर भेज कर दूसरा खुराक लेने हेतु उत्प्रेरित करे ताकि वैश्विक माहमारी खिलाफ टीकाकरण अभियान में शत प्रतिशत लोग आच्छादित हो सके । मौके जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ० राजकिशोर सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्री दीपक जोशी, सी0डी0पी0ओ0 श्री मति पुष्पा रानी,डॉ0 सुशील गौतम एस 0एम0ओ0 , डब्ल्यू0एच0ओ0 जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संतोष कुमार, जिला स्वास्थ्य समिति,जिला कार्यक्रम समन्वयक जावेद,अबेदी,जिला स्वास्थ्य समिति,एस 0एम0 सी0 यूनिसेफ शगुफ्ता जमील ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 सुधीर कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक सुशील कुमार, बी0सी0एम0 प्रिंस कुमार बी0एम0सी0 यूनिसेफ आलोक कुमार एवं डब्ल्यू0एच0ओ0 मॉनिटर श्री कांत बाजपेई इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!