Thu. Oct 29th, 2026

ओलंपिक में इतिहास रचने पर नीरज को केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने दी बधाई

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक एथलीट) नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए इतिहास रचने पर बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने संपूर्ण देशवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। यह ऐतिहासिक एवं गौरवमयी पल है।

भारत के ओलिंपिक इतिहास में पहली बार नीरज के रूप में किसी एथलीट ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता कर, देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नीरज पर देशवासियों को गर्व है। उनके प्रदर्शन से देश में एथलेटिक्स को नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!