
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मेजर ध्यानचंद के नाम पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार रखने का स्वागत किया
प्रधानमंत्री मोदी ने जनभावनाओं का आदर कर ऐतिहासिक गलती का सुधार किया-अश्विनी चौबे
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने केंद्र सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna award) का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) किए जाने का स्वागत किया है।
प्रेस को जारी बयान में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मोदी सरकार ने देश भर के नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए देश के सबसे सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद पुरस्कार करने का निर्णय लिया है। देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी के दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर मेजर ध्यानचंद के नाम है बहुत पहले हो जाना चाहिए था। जन भावना शुरू से ही यही थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ एक परिवार के नाम पर सभी पुरस्कार और स्थानों का नाम रखने के अपने अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर इस पुरस्कार का नाम रख दिया था। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक गलती को सुधारने का काम किया है।
श्री चौबे ने कहा कि इस निर्णय का हम हृदय से स्वागत करते हैं। टोक्यो ओलंपिक के दौरान सरकार द्वारा किए गए भूल सुधार से अमलोगो सहित देशभर के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।