
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस या सामान्य भाषा में स्वाधीनता दिवस जो कि दिनांक 2 अप्रैल को मनाया जाता है के अवसर पर बक्सर जिला में बुनियाद केंद्र बक्सर से दिव्यांग जनों के साथ एक प्रभात फेरी निकाली गईl 2 अप्रैल को आयोजित इस प्रभात फेरी में दिव्यांग जनों ने अपनी महती भूमिका अदा की lउसी क्रम में दिनांक 3 अप्रैल 2021 को बक्सर के बुनियाद केंद्र पर दिव्यांग बच्चों एवं अन्य बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया lइस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया गया lनिबंध का विषय , दिव्यांगता के प्रति समाज का नजरिया एवं दायित्व रखा गया थाl इस प्रतियोगिता में अंकिता ,लक्ष्मी एवं नंदिनी ने प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, वही चित्रकला प्रतियोगिता का विषय कोरोना, कोविड-19 महामारी रखी गई थी। सचिन, मोहन एवं भूपेश ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया ।दो दिवसीय इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में ऑटिज्म या स्वलीनता के बारे में जागरूकता लाना है ।इस कार्यक्रम का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर के द्वारा किया गया।