
जिला पदाधिकारी, बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला में कोविड संक्रमण की जॉच एवं कोविड वैक्सीनेशन के अद्यतन स्थिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय् ने बक्सर स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरतने का सख्त निर्देश सिविल सर्जन को दिया। आनेवाले यात्रियों के जॉच के क्रम मे उसकी पूरी जानकारी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। इससे पता चल सकेगा कि यात्री कहॉ से आ रहा है और जिले मे कहॉ जा रहे है। स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट में पोजिटिव आने पर उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देने का निर्देश दिया गया। ताकि उसके आइसोलेशन में रहने की व्यवस्था एवं उसके घर को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन में बदलने की कार्रवाई की जा सके। साथ ही उसके सम्पर्क में आए हुए व्यक्तियों की पहचान कर उसकी भी कोविड जॉच सुनिश्चित रूप से की जा सके। जिले के सभी पंचायतों में बाहर से आनेवाले निवासियों की कोरोना जॉच करवाने का निर्देश दिया गया। पंचायतों में बाहर से आनेवालों के संबंध में पंचायतों के मुखियागणों से जानकारी ली जाएगी। पंचायतों में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा नगर परिषद् क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने से संबंधित माइकिंग करवाएेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को सतर्क रहने हेतु दिशानिर्देश जारी करने का निर्देश दिया गया। जिले में आज पुनः 09 (नौ) नए संक्रमित लोगों के मिलने की सूचना है। इस प्रकार जिले में अब कुल 19 (उन्नीस) संक्रमित व्यक्ति हो गए है।