
. समाहरणालय बक्सर
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
*बक्सर, दिनांक 30 जनवरी 2021 :- आज दिनांक 30 जनवरी 2021 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव जिले के सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारीगण पैक्स के अध्यक्षगण व्यापार मंडल के लोगो से धान अधिप्राप्ति के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि अब तक की गई धान की अधिप्राप्ति संतोषजनक नहीं है। जिला में धान की बिक्री हेतु रजिस्ट्रर्ड किसानों में से अभी तक आधे किसानों से ही धान अधि¬प्राप्ति की गई है। धान अधिप्राप्ति की तिथि 21 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी गयी है। अतएव आगामी 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर रजिस्टर्ड इच्छुक कृषकों से धान क्रय करने का सख्त निदेश दिया गया। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को प्रत्येक दिन धान अधिप्राप्ति की समीक्षा कर प्रतिवेदन देने को कहा गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण में स्वयं उनके द्वारा यह पाया गया है कि धान प्रचुर मात्रा में बिक्री हेतु कृषकों के पास उपलब्ध है। इसके बावजूद धान अधिप्राप्ति की रफ्तार धीमी है। जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को निदेश दिया गया कि वे आवश्यक जूट की बोरी संबंधित पैक्सों को उपलब्ध करावें। पैक्सों के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय कर लेने के बावजूद धान उपलब्ध होने पर लक्ष्य बढ़ाने हेतु प्रस्ताव भी देने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी को प्रखण्डों में स्थित किसान सलाहकारों को सक्रिय रखने एवं कृषकों को धान बिक्री में सहायता देने हेतु तत्पर रखने को कहा गया। प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी मुख्यालय को सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को विशेष अभियान में पूरी तरह सक्रिय रखने एवं लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति करवाने को सख्त निदेश दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में समाहरणालय सभागार में प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारीगण, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा एवं जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।