Sun. Jun 21st, 2026

जय माँ काली बक्सर नगरवाली के बैनर तले बक्सर नगर के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता शिव जी खेमका व अशोक कुमार सर्राफ के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 जून को मां का जल चढ़ाया जाएगा । पंचिंग पूजा 29 जून सोमवार को मनाया जाएगा , समिति के सचिव शिव जी खेमका ने बताया कि इस बार आर्मी को देखते हुए श्रद्धालु माता बहनों के लिए लाइन की व्यवस्था होगी जो कि पूरी तरह वाटरप्रूफ टेंट में होगा अगर बारिश भी होगी तो भक्तों को परेशानी न हो,जगह जगह पर कूलर पंखा की व्यवस्था रहेगी वही समिति के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस बात का श्रृंगार बनारस के कारीगरों द्वारा कराया जाएगा , सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मां की पंचिंत पूजा की तैयारी में लग जाना है, इस बार समिति द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से मां बहनो के जेवर चोर उचक्कों द्वारा चोरी कर लेने ब शरारती तत्वों पर निगरानी करने के लिये सुरक्षा टीम का गठन किया गया ,जिसकी देखरेख बसंत कुमार को दी गई। बैठक में मुख्य रूप से ईश्वर चन्द्र केशरी, लाल जी वर्मा, विनोद वर्मा, पप्पू गुप्ता, मानिक चंद्र वर्मा , बिट्टू केशरी, प्रमोद वर्मा, पिंटू केशरी, विंदा वर्मा, दीपक जायसवाल, अनूप तेली, दीपक केशरी, पारुल वर्मा, राम जी अग्रवाल, अभिषेक वर्मा, मनोज गुप्ता, विनय कुमार वर्मा , गोपी वर्मा,राजकपूर, दिनकर चौरसिया, अंकित कुमार, कुशाग्र वर्मा, धीरेन्द्र प्रसाद सिंह, रवि कुमार, प्रकाश पटवा, विवेक कुमार, दिनेश्वर प्रसाद , सुनील कुमार, सनी वर्मा, पहाड़ी वर्मा ,लाला वर्मा ,दिनेश चौधरी, नरेश पोद्दार, प्रशंक वर्मा, रोहित चौधरी, अनिल बाबा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!