Sat. Jun 13th, 2026

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला, उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि, श्रम अधीक्षक बक्सर एवं जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा बाल श्रम के विरूद्ध शपथ ग्रहण कार्यक्रम समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया।

कार्यक्रम में “बाल श्रम का मुद्दा” विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित कनिष्क कक्षा 12 सी०पी०एस०एस०, डुमरॉव को मोमेन्टो देकर पुरस्कृत किया गया।

जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं श्रम अधीक्षक के द्वारा बाल श्रम के विरूद्ध जागरूकता प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!