Fri. Apr 17th, 2026

बक्सर जिला के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 17 मार्च 2026 को कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन बक्सर में जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला, जिला परिषद अध्यक्षा, श्रीमती सरोज देवी, उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि एवं अपर समाहर्त्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ केक कटिंग किया गया।

 

जिला पदाधिकारी ने सभी बक्सर जिलेवासियों को बक्सर जिला के 36वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बक्सर जिला निरंतर विकास के पथ पर प्रगतिशील है। बक्सर जिले के विकास में सभी माननीय जन प्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, अधिवक्ता, पदाधिकारीगण, मीडिया के बंधुगण, व्यवसायिओं, सैनिकों, खिलाड़ियों, कलाकारों एवं अन्य सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है।

 

जिला पदाधिकारी ने बताया कि 17 मार्च 1991 में भोजपुर से अलग होकर बक्सर जिला अस्तित्व में आया था। प्राचीन काल में बक्सर को “व्याघ्रसर” के नाम से भी जाना जाता था। इसका एक और नाम सिद्धाश्रम है। बक्सर जिला पूरे देश में आध्यात्मिक केंद्र बिंदु के रूप में प्रसिद्ध है। बक्सर महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की शिक्षास्थली एवं भगवान बामन का अवतार स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। बक्सर जिला पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों से परिपूर्ण है।

 

जिला पदाधिकारी ने बताया कि बक्सर जिला विकास के नए मापदंडों पर निरंतर प्रगतिशील है। बिहार सरकार की कई बहुआयामी योजनाओं से बक्सर जिले को विकास की नई गति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से बक्सर जिला नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है।

 

इस अवसर पर समाहरणालय पार्क परिसर में जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा रंगोली द्वारा बनाया गया।

 

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर नगर भवन बक्सर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

संस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों के द्वारा अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति दी गई जो निम्नवत है:-

1. बारूद डांस एकेडमी (समूह नृत्य)

2. ओमकार दुबे (गायन)

3. एसएस बालिका उच्च विद्यालय बक्सर (समूह नृत्य)

4. राज +2 उच्च विद्यालय डुमरांव (समूह नृत्य)

5. कैंब्रिज पब्लिक स्कूल (समूह गायन)

6. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बक्सर (समूह नृत्य)

7. सृष्टि कुमारी (एकल गायन)

8. नरेंद्र कुमार पांडे (समूह गायन)

9. अखिलेश तिवारी (बांसुरी वादन)

10. रेडियंट पब्लिक स्कूल (समूह नृत्य)

11. आदर्श बाल विद्यालय बक्सर (नाट्य नृत्य)

12. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जासो बक्सर(समूह नृत्य)

13. मनोज मोहित (एकल गायन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!