Wed. Oct 28th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14 मार्च 2026 को किया जा रहा है। इसके सफल आयोजन हेतु माननीय सुश्री काजल झाम्ब, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह -अध्यक्ष- जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर की अध्यक्षता में कुल नौ बेंच / 09 पीठों का गठन किया गया है। जिसमें एक न्यायिक पदाधिकारी, एक पैनल अधिवक्ता और एक पीठ लिपिक राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित वाद के सुलह के आधार पर निपटारे का कार्य करेंगे। सुलहनिये वादो को चिन्हित कर इन्हे निष्पादित करने के लिए प्रथम पीठ में श्री मनोज कुमार प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, बक्सर, पैनल अधिवक्ता रामा नंद मिश्रा जी कार्य करेंगे, जो भारतीय स्टेट बैंक से संबंधित वाद, उनके सर्टिफिकेट वाद, वैवाहिक वाद एवं मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के मामले का निष्पादन करेंगे, द्वितीय पीठ में श्री सुदेश कुमार श्रीवास्तव जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, तृतीय पैनल अधिवक्ता श्रीमती दीपिका कुमारी केसरी कार्य करेंगे, जो सभी तरह के सुलहनीय वाद जो जो जिला न्यायालय में लंबित है एवं इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारत संचार निगम लिमिटेड एवं ग्राम कचहरी से जुड़े मामलों का निष्पादन करेंगेl तृतीय पीठ में श्री संजीत कुमार सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश पंचम, बक्सर पैनल अधिवक्ता रेणु रणविजय ओझा कार्य करेंगे, जो बैंक ऑफ़ बरोदा, बंधन बैंक, अनुमंडल न्यायालय, बक्सर में लंबित मामलों का सुलह के आधार पर निष्पादन करेंगेl चौथी पीठ में श्री अमित कुमार शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, वहीं पैनल अधिवक्ता के रूप में मधु कुमारी कार्य करेंगे, जो अनुमंडल न्यायालय के आपराधिक वादों को साथ ही आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगेl पांचवी पीठ में श्री कमल कुमार जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, वहीं पैनल अधिवक्ता के रूप में विष्णु दत्त द्विवेदी कार्य करेंगे, जो श्रम विभाग, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, बक्सर एवं डुमरांव, भूमि अधिग्रहण के मामलों का निष्पादन करेंगेl छठी पीठ में श्री मानस कुमार वत्सल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम, बक्सर एवं श्री सेवानंद उपाध्याय पैनल अधिवक्ता के रूप में कार्य करेंगे, जिसमें खनन विभाग, वन विभाग, ग्राम कचहरी से संबंधित मामले, यूको बैंक से संबंधित मामले साथ ही उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगाl सातवीं पीठ में श्री भोला सिंह अवर न्यायाधीश, प्रथम वही पैनल अधिवक्ता के रूप में राजीव कुमार मिश्रा कार्य करेंगे, जो अरिहंत बैंक, सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड एवं अन्य बैंकों से संबंधित मामले और टीवीएस क्रेडिट और एचडीबी फाइनेंस सर्विस एवं अन्य बैंकों के मामले का निष्पादन करेंगेl आठवीं पीठ में श्री महेश्वर नाथ पांडे अवर न्यायाधीश, तृतीय बक्सर एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में ज्योति शंकर एवं श्री धर्मेंद्र कुमार कार्य करेंगेl जो बिजली चोरी से संबंधित सभी मामले साथ ही सोनाटा फाइनेंस बैंक एवं जिला परिवहन विभाग बक्सर से संबंधित मामले का सुलह के आधार पर निष्पादन करेंगेl नवीं पीठ मे श्री मानवेंद्र सिंह न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी और पैनल अधिवक्ता के रूप में कंचन कुमारी कार्य करेंगे l जो न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में लंबित अपराधिक मामले, साथ ही माप तौल विभाग, पंजाब नेशनल बैंक, बक्सर एवं डुमरांव से संबंधित मामले का सुलह के आधार पर निष्पादन करेंगेl

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर श्रीमती नेहा दयाल, अवर न्यायाधीश -सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि वर्ष की इस प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में हम सभी जिला वासियों को इसे आपसी सौहार्द से जिले के लगभग सभी न्यायालय में लंबित लगभग तीन हजार मुकदमों के निष्पादन का लक्ष्य को पूरा करना है। जिसमें बैंक से संबंधित मामले के निष्पादन के लिए भी बैंकों द्वारा विशेष छूट देने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर आप यदि लोक अदालत आते है तो बैंक ऋण माफी में आपको विशेष छूट दी जाएगी। लोक अदालत जनता की अदालत है और इसे आप सब की पहल से ही सफल बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!