जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण समाहरणालय परिसर अवस्थित नया सभागार में दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण 09 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक चलाया जायेगा। 09 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक जिला स्तरीय पदाधिकारी को प्रशिक्षण में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी प्रकार 12 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को जनगणना से संबंधि प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण हेतु राज्य स्तर से दो प्रशिक्षक बक्सर जिलें में आये हुए है। जो जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जनगणना 2027 के बारे में बताया गया कि जनगणना 2027 देश का पहला डिजिटल जनगणना है। जनगणना 2027 का डाटा संग्रहण मोबाईल ऐप के माध्यम से एवं मॉनिटरिंग केन्द्रीय पोर्टल के माध्यम से की जायेगी।
जनगणना का चरणः-
प्रथम चरण
1. मकान सूचीकरण (अवधि 02 मई 2026 से 31 मई 2026 तक)
2. स्वगणना (अवधि 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक)
द्वितीय चरण
1. वास्तविक जनगणना (अवधि 01 मार्च 2027 तक)
2. रिविजन राउण्ड (अवधि 01 मार्च 2027 से 05 मार्च 2027 तक)