
बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने एवं उन्हें रोजगार हेतु प्रशिक्षित करने के उदेश्य से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया l बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति , जीविका द्वारा मेला का आयोजन जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र परिसर में किया गया l दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन, श्री अमन समीर, जिला पदाधिकारी, बक्सर ने किया l अपने उद्घाटन संबोधन में माननीय जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, उचित मार्गदर्शन भी कैरियर के निर्माण में लाभदायक होगा l इस तरह के रोजगार मेला के आयोजन पर बल दिया और युवाओं से कहा कि अपने स्कील को पहचाने और उसके तहत प्रशिक्षित होकर रोजगार लें l इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा कि तीन महीने के अंतराल में जीविका द्वारा यह दूसरा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला लगाया गया l इसका उदेश्य यही है कि सुदूर गाँव में बैठे बेरोजगार युवक युवतिओं को उनके रूचि एवं योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना है l इस अवसर पर श्री विनोद कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी ने कहा कि जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र में भी पंजीकरण कराकर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मूलक योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए l मंच पर मौजूद श्री प्रशांत कुमार, निदेशक, आर.से.टी.ई ने अपने संबोधन में कहा कि गाँव-गाँव में बेरोजगार युवक-युवतियों को उनके हुनर, रूचि एवं योग्यता के आधार पर चयन कर स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है l इस अवसर पर श्री कृष्णा कान्त उपाध्याय, अनुमंडलाधिकारी, बक्सर सदर ने कहा कि इस तरह के आयोजन हर माह अलग-अलग प्रखंडो में होना चाहिए l साथ ही उन्होंने अगला रोजगार सह मार्गदर्शन मेला डुमराव अनुमण्डल में आयोजित करने कि बात कही l बेरोजगारी की समस्या में कमी आये और गाँव के युवक- युवतिओं को सही मार्गदर्शन देना ही इस मेला का उदेश्य है l l मंच संचालन करते हुए श्री भोले नाथ पाण्डेय, प्रबंधक, रोजगार सह संयोजक रोजगार सह मार्गदर्शन मेला, जीविका ने कहा कि जीविका का प्रयास इस तरह के रोजगार मेला से यही है कि योग्य अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं रूचि के अनुसार रोजगार एवं प्रशिक्षण उपलब्ध करते हुए भी नौकरी दी जाये l सिक्युरिटी गार्ड , सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लाजिस्टिक स्टॉफ , डाटा ऑपरेटर, फार्मा आदि विभिन्न पदों के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया l नाँन मैट्रिक से लेकर बी.ए तक के योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक / युवतियों ने सहभागिता दिखाई l रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 12 कंपनियों ने रोजगार देने के उदेश्य से अपना-अपना स्टॉल लगाया l जिसमे G4S सिक्युरिटीज लिमिटेड, नव भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, जतिन एंड कंपनी , हैबिटल एच.आर. सल्यूशन , कैप्सटन सिक्युरिटीज, डिस्टिल एजुकेशन एंड टेक्नोलोजी प्रा. लिमिटेड आयोजन स्थल पर ही योग्यता के आधार पर चयन के बाद ऑफर लेटर अभ्यर्थियों को दिया l टीम लीज, हिंदुस्तान लेटेक्स फेमिली, प्लानिग प्रमोशन ट्रस्ट एवं मार्ग कंपनी योग्यता के आधार पर चयन के पश्चात पहले प्रशिक्षण देंगी l प्रशिक्षण में दक्षता के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा l सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया l इस स्टॉल्स पर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवक –युवतिओं को कैरिअर निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया l रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में 1694 युवक –युवतिओं ने नौकरी के लिया निबंधन कराया l जिसमे 1493 युवक एवं 201 युवतियां रहीं l मेला के माध्यम से उपस्थित कंपनियों ने 228 युवक –युवतिओं को औफर लेटर दिया है l इसके साथ ही कई कंपनियों ने पद, योग्यता एवं रूचि के आधार पर प्रारंभिक साक्षात्कार के बाद मुख्य साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि को पटना भी बुलाया है l कुल मिलाकर इस आयोजन से बेरोजगार युवक –युवतिओं के सपनो को पंख मिले l इस आयोजन को सफल बनाने में पुष्पेन्द्र सिंह, तरुण कुमार, राजेश्वर प्रसाद, चन्दन कुमार, रवि रंजन सिंह , रवि किशोर , भारद्वाज प्रसाद, नन्द लाल, रवि कुमार, दीपक अरोढ़ा, ममता कुमारी, ज्योति, दीपक, प्रियंका, अनु भारती तथा जीतेन्द्र आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही l धन्यवाद् ज्ञापन श्रीमती रजिया सुल्तान, प्रबंधक, स्वास्थ्य एवं पोषण, जीविका, बक्सर ने किया।