Sat. Aug 1st, 2026

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना द्वारा 23 सितम्बर 2020 से 27 सितम्बर 2020 तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी वर्षापात होने के संबंध में पूर्व चेतावनी दी गई है। इसीलिए इस संबंध में सतर्कता बरतने हेतु जिला पदाधिकारी बक्सर महोदय के द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेशित पत्र में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जहाँ भी नाली के जाम होने की सम्भावना है, उसके संबंध में सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्व में कर लेने को कहा गया है, ताकि नाली के पानी के निकासी की समस्या न हो। साथ ही पर्यवेक्षण हेतु कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने को भी कहा गया है। सभी अंचलाधिकारी को वर्षापात को देखते हुए अपने अंचल क्षेत्र में निगरानी रखने को कहा गया है और कहीं भी अप्रिय स्थिति की घटना होने पर यथाशीध्र संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी को सूचित करने को कहा गया है। तत्पश्चात आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत सभी आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया है। जिला पदाधिकारी महोदय स्थिति पर स्वयं नजर बनाएँ रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!