28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले बजरंग दल शौर्य यात्रा का बक्सर जिले में दो दिवसीय शौर्य यात्रा का उद्घाटन आज रामरेखा घाट पर 8:00 बजे से होगा। उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष सह राम मंदिर के न्यासी कामेश्वर चौपाल करेंगे । इस उद्घाटन समारोह में बक्सर के महंत राजाराम शरण दास जी महाराज बसावं स्थान के महंत , लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत , श्रीनिवास मंदिर के महंत, रामरेखा घाट बड़ी मठिया , रामरेखा घाट छोटी मठिया सहित बक्सर के सभी महंत एवं संत उपस्थित रहेंगे। यह यात्रा रामरेखा घाट से शुरू होकर पीपरपाती रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक , ठठेरी बाजार सब्जी मंडी , मॉडल थाना , ज्योति प्रकाश चौक, श्री सीताराम विवाह आश्रम नया बाजार, कृतपुरा मिश्रवलिया चौसा जमौली तियरा जलहरा छितन डिहरा सिकठी , सुजातपुर धनसूई इटाढ़ी चक्रहंसी होते हुए बक्सर पहुंचेगी । पुन: दूसरे दिन 29 सितंबर शुक्रवार को बक्सर गोलंबर पर एक समारोह के द्वारा शुरू की जाएगी इसके बाद पड़री सोनबरसा बड़का गांव सिमरी चक्की नया भोजपुरी डुमरांव लंगटु महादेव मंदिर ऑथर कुरान सराय नवानगर केसठ चौगाई पुन: शाम को बरहमपुर में रात्रि विश्राम होगा इसके बाद रथ को अगले दिन भोजपुर जिला के लिए प्रस्थान कर दिया जाएगा । यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्री सिद्धनाथ मिश्र ने दी।