Fri. Apr 24th, 2026

जिसमें बिहार के 38 जिला के जिला अध्यक्ष और सचिव ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सालाना बजट आमदनी और खर्चे का ब्यौरा रखते हुए संघ के द्वारा किए गए कार्यों का बीबरन विस्तार से रखा।
बक्सर के तरफ से जिला अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने अध्यक्ष को बुके दे कर सम्मानित किया और साथ ही अपने जिला के साथ साथ पूरे प्रदेश के पूर्व सैनिकों के समस्या को संघ के पटल पर पेश किया जिसमें लाइफ टाइम मेंबर शिप के लिए आवेदन फी में बढ़ोतरी पर विस्तार से चर्चा हुई और ये तय हुआ कि अभी तक के भरे गए फॉर्म को बढ़ा पैसा प्रदेश कार्यालय से पूरा किया जाएगा।
साथ ही जिला अध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व से आग्रह किया कि प्रशासनिक या राजनीतिक लेबल पर भी जिला के सैनिकों को भरपूर सहयोग मिलना चाहिए।इसी कड़ी में बक्सर में स्पर्श केंद्र की स्थापना में बिलंब को भी गंभीरता से लेने की बात कही।श्री सिंह ने बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि आज संघ का ही देन है कि बक्सर के पूर्व सैनिक ई सी एच एस, सैनिक कल्याण केंद्र, और सी एस डी कैंटीन का भरपूर लाभ ले रहे है।
आगे भी जिला संघ प्रदेश के साथ समन्वय बैठा कर जिला में एक भवन निर्माण जिसमें सभी केंद्र एक जगह से सुचारू रूप से चलें,स्पर्श केंद्र जहां पेंशन से संबंधित समस्याओं का समाधान हो सके और संगठन विस्तार के लिए सदा प्रयास रात है।
अध्यक्ष ने अपने बक्सर के पूरे कार्य समिति को धन्यवाद भी प्रेषित किया कि सभी साथी उनके इस कार्य में दिन रात एक करके कदम से कदम मिला कर चलते है।
इसी कड़ी में आरा के जिला अध्यक्ष मेजर राणा प्रताप सिंह ने बक्सर संघ को शहीद स्मारक का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
अध्यक्ष राम नाथ सिंह के साथ इस बैठक में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से सचिव शैलेश ठाकुर,डिप्टी डायरेक्टर पेंशन ललन मिश्रा, कार्यकारणी सदस्य मोहन यादव और मीडिया कवरेज मन जी सिंघानिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!