
आगामी 14 मार्च 2021 एवं 21 मार्च 2021 को होने वाले केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस संगठन में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या 05/2020 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा 2021 के विधि-व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल संचालन हेतु संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा 14 मार्च को प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाहन से 12:00 बजे मध्याहन तक एवं द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराहन से 04:00 बजे अपराहन तक आयोजित की जाएगी। पुनः परीक्षा 21 मार्च को प्रथम पाली 10:00 बजे पूर्वाहन से 12:00 बजे मध्याहन तक एवं द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराहन से 04:00 बजे अपराहन तक आयोजित की जाएगी। दिनांक 14 मार्च 2021 को दोनो पालियों में कुल 26524 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। पुनः 21 मार्च 2021 को दोनों पालियों में कुल 16748 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन के मद्देनजर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों तथा अन्य पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों की ब्रीफिंग जिला दण्डाधिकारी के द्वारा की गई। बैठक में उपस्थित सभी केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती दण्डाधिकारी एवं प्रेक्षकोगणों को परीक्षा के सफल संचालन के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि उक्त परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों की परीक्षा के सफल संचालन में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/दण्डाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कतापूर्वक करना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसी सामग्री व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने आगे बताया कि सभी केन्द्राधीक्षक अपने-अपने केन्द्रों पर परीक्षा के दिन पर्याप्त रोशनी, जनरेटर, पेयजल की व्यवस्था एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग, परीक्षा हॉल एवं शौचालयों का सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग, अभ्यर्थियों को प्रवेश गेट पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सुरक्षित प्रवेश एवं सीधे परीक्षा कक्ष तक पहुँचाने की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या 528 से अधिक होने पर केन्द्राधीक्षक, एक सहायक केन्द्राधीक्षक की भी प्रतिनियुक्ति करेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटा पूर्व, केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त वीक्षक एवं कर्मी, परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुँच जाऐंगे। जोनल मजिस्ट्रेट से प्रश्न पत्र प्राप्त करते समय केन्द्राधीक्षक इस बात की जाँच अवश्य कर लेंगे कि प्रश्न पत्र उनके ही केन्द्र से संबंधित है। किसी भी परीक्षार्थी को बिना फोटो पहचान पत्र के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 20 मिनट पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल/कक्ष में प्रवेश दिया जाय। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल/कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा अवधि के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को टॉयलेट/शौचालय जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। अभ्यर्थी अपना मास्क एवं सेनिटाइजर के साथ परीक्षा केन्द्र पर आ सकते है। प्रश्न पत्रों के प्रत्येक सील्ड पैकेट में 24 प्रश्न पत्र रखे गये है, ये पैकेट वीक्षकों के माध्यम से परीक्षा हॉल/कक्षों में भेजे जायेंगे। इन पैकटों की सील परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के समाने, परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व खोली जायेगी। केन्द्राधीक्षक, सहायक केन्द्राधीक्षक, वीक्षकों एवं प्रेक्षक का यह विशेष दायित्व है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रश्न पत्र किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र से बाहर नहीं जाये। किसी मामले में परीक्षार्थी की पहचान पर संदेह उत्पन्न होने पर अथवा उनकी फोटो अस्पष्ट अथवा धुंधली पाये जाने पर वीक्षक द्वारा परीक्षार्थी से उनके वैध फोटो पहचान पत्र को देखकर निर्णय लेना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त वीडियोग्राफर का भुगतान संबंधित केन्द्राधीक्षक द्वारा किया जायेगा। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला कोषागार कार्यालय बक्सर के उपरी तल पर कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्रीमती तरणि कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आई0सी0डी0एस0) बक्सर (मो0 9431005024)/पूनम कुमारी, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर (मो0 8544428509, 7654530177) रहेंगी। जो परीक्षा समाप्ति उपरांत खैरियत प्रतिवेदन अपराहन 05:00 बजे तक जिला गोपनीय शाखा बक्सर में प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगी। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विशेष कार्य पदाधिकारी (मो0 8678855121, 9955203287) को सम्पर्क पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है जो केन्द्राधीक्षक को परीक्षा संचालन में अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे। परीक्षा से संबंधित किसी भी परिस्थिति के संदर्भ में केन्द्राधीक्षक/स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक/जोनल मजिस्ट्रेट-सह-समन्वय प्रेक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप शाही विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा बक्सर (मो0 8544412319) से सम्पर्क स्थापित करेंगे। इनके सहयोग में श्री सतीश कुमार लिपिक एवं श्री विजय कुमार दुबे कार्यपालक सहायक रहेंगे। परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की दूरी तक अनुमण्डल दण्डाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव धारा 144 द0प्र0सं0 लागू करेंगे। परीक्षा की तिथि 14.03.2021 एवं 21.03.2021 को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के फोटो स्टेट दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बन्द कराना अनुमण्डल दण्डाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव सुनिश्चित करेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपतिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे। अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय बक्सर एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना बक्सर एवं थाना डुमराँव में चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ तैयार हालत में रहेंगे। साथ ही कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों का थर्मल स्कैनिंग कराने हेतु पर्याप्त संख्या में चिकित्सा पदाधिकारी/कर्मी को प्रतिनियुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक 04 परीक्षा केन्द्रों पर एक उड़न दस्ता की प्रतिनियुक्त की जाएगी, जो परीक्षा के स्वच्छ रूप से संचालन के लिए केन्द्रों का औचक रूप से निरीक्षण करेंगे। उडऩ दस्ते द्वारा कदाचार करते पाये जाने वाले व्यक्तियों/अभ्यर्थियों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिले में 23 केन्द्रों पर 23 स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक/पुलिस पदाधिकारी, 12 जोनल मजिस्ट्रेट-सह-समन्वय प्रेक्षक/पुलिस पदाधिकारी, 04 उड़न दस्ता दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं दिनांक 21.03.2021 को जिले के 13 केन्द्रों पर 13 स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-प्रेक्षक/पुलिस पदाधिकारी, 07 जोनल मैजिस्ट्रेट-सह-समन्वय प्रेक्षक/पुलिस पदाधिकारी एवं 03 उड़न दस्ता दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। परीक्षा के सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के प्रभार में दिनांक 14.03.2021 एवं 21.03.2021 को बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर (मो0 9473191241)/ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो0 6207926802, 9431800090) एवं डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव (मो0 9473191242)/ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव (मो0 6207926803, 9431800091) सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो। परीक्षा के दौरान वरीय प्रभार में परीक्षा अवधि में विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में श्री उप विकास आयुक्त, बक्सर (मो0 9431818347) एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर (मो0 6207926801, 9431800092) रहेंगे।