प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर बक्सर भाजपा द्वारा “आशीर्वाद का दीप” कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बक्सर स्टेशन से कवलदह पोखरा, अम्बेडकर चौक, ज्योति चौक होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक के रास्ते रामरेखा घाट तक 11 हजार दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।
दीपों की रोशनी से पूरा मार्ग जगमगा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लास एवं उमंग के साथ “आशीर्वाद का दीप” जलाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल जीवन और राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राय,अतिपिछडा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रुपेश चौरसिया तथा नन्दलाल पंडित सहित सभी जिला पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मुख्य रूप से सहभागिता रही।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, आत्मनिर्भरता और विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें “भारत के आधुनिक विश्वकर्मा” बताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।
भाजपा बक्सर के इस आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह, उमंग और सहभागिता देखते ही बन रही थी।